Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:यातायात को लेकर पुलिस की व्यापारियों/टैक्सी संचालकों के साथ बैठक व्यापारियों ने स्टेशन बाजार में टैक्सी लगाने की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 17, 2024
यातायात को लेकर पुलिस की व्यापारियों/टैक्सी संचालकों के साथ बैठक व्यापारियों ने स्टेशन बाजार में टैक्सी लगाने की उठाई मांग लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था सुधार हेतु एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश में रविवार को एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने नगर के व्यापारियों, टैक्सी संचालकों व जनप्रतिनिधियों के साथ लोहाघाट थाने में बैठक की तथा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव मांगे वही व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए व्यापारियों ने स्टेशन बाजार से सुबह से शाम तक खड़ी रहने वाली बाइके हटाकर टैक्सी वाहनों को लगाने की मांग की ताकि व्यापारियों का व्यापार बढ़ सके व्यापारियों ने कहा स्टेशन बाजार में टैक्सियां ना लगने से व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो चुका है वही टैक्सी संचालकों के द्वारा पार्किंग स्थल में खड़े किए गए खराब वाहनों को हटाने तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों व प्राइवेट वाहनों में सवारी ढोने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्टेशन बाजार में लगाए गए रेडी खोखो को पीछे हटाने की मांग की गई ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके तथा लोगों को जाम से निजात मिले वही एसएचओ अशोक कुमार ने सभी टैक्सी वाहन चालकों से अपने कागजात दुरुस्त रखने ,शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए एसएचओ ने कहा सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाएगा मालूम हो लोहाघाट नगर में सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों से अक्सर जाम लगता रहता है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत होगा सामना करना पड़ता है बैठक में एसएसआई चेतन रावत, काo हेम महरा, दिनेशसुतेरी, डॉक्टर महेश ढेक, हरीश पांडे, मदन सिंह धोनी, दिनेश ढेक, रोशन महरा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें