Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 24, 2026

पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

वाहन में जगह न होने से कई छात्राएं व छात्र जा रहे हैं पैदल स्कूल।

छात्रों की भी जिलाधिकारी से वाहन की मांग

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे पासम ग्राम सभा के छात्र-छात्राएं स्कूल आने जाने के लिए प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने को मजबूर थे। मामले में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत से बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए वहां व्यवस्था की मांग की गई थी। मामले में जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए पासम से एक वाहन की व्यवस्था विद्या वाहिनी योजना के तहत छात्राओं के लिए की गई। पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रकांत तिवारी ने बताया जिलाधिकारी के द्वारा एक वाहन की व्यवस्था की गई थी पर छात्राओं की संख्या अधिक होने से 7 सीटर वाहन मे 15 से अधिक छात्राएं स्कूल जा रही तथा जगह की कमी के चलते अभी भी कुछ छात्राएं पैदल स्कूल जा रही हैं। उन्होंने बताया वाहन ओवरलोड होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा हो रहा है। पूर्व प्रधान व क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी से छात्राओं की दिक्कतों को देखते हुए एक अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है। वही विद्यालय के छात्रों ने कहा उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है छात्राओं के लिए वाहन व्यवस्था की गई है पर उन्हें अभी भी स्कूल आने-जाने के लिए 20 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। छात्रों ने जिलाधिकारी से उनके लिए भी वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें