Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 24, 2026

मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

ग्राम पंचायत राइकोट महर व पाटन पाटनी के सहयोग से आयोजित होने वाले मां झूमाधुरी मेंले को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।ग्राम प्रधान राइकोट महर दीपक कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने मेले की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में मेले की व्यवस्थाएं व मेले को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने बताया इस वर्ष मेले को भव्य रूप दिया जाएगा मेले में बच्चों की विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने बताया 16 सितंबर को कलश यात्रा के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा शाम 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।17 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।18 सितंबर को मां झूमाधुरी मंदिर में रात्रि जागरण तथा 19 सितंबर को मुख्य मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें रायकोट महर व पाटन पाटनी से मां भगवती की भव्य देवी रथ यात्राएं निकाली जाएगी। ग्रामीणों ने बताया मेले को लेकर तैयारी तेज की गई है। बैठक में समस्त ग्रामीण मौजूद रहे। तो वही पाटन पाटनी में भी मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी की अध्यक्षता में मेले को लेकर बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें