रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।
महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए सुध न लेने के आरोप। मांग पूरी न होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल।

एबीवीपी ने कुलपति का फूंका पुतला।

लोहाघाट चंपावत जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय लोहाघाट में छात्रों व महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर पिछले एक हफ्ते से एबीवीपी व एनएसयूआई छात्र संगठन धरने पर बैठे हैं। पर विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा संज्ञान न लेने से नाराज दोनों छात्र संगठनों ने आज सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जहा एबीवीपी से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक व छात्र संघ कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट भूख हड़ताल पर बैठ गए है तो वहीं एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष आयुष गोस्वामी के नेतृत्व में एनएसयूआई की ओर से अजय बिष्ट ने मोर्चा संभाला है। दोनों छात्र संगठनों ने कहा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी कहा वह लोग छात्र व महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर पिछले एक हफ्ते से खराब मौसम में बारिश के बावजूद रात दिन धरना कर रहे हैं पर उसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन के कानों में जून तक नहीं रेंग रही है। इस दौरान एबीवीपी ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूका साथ ही प्रशासन पर उनकी सुध न लेने के आरोप लगाए। छात्र नेताओं ने कहा धरना दे रहे कई छात्रों का स्वास्थ्य खराब चल रहा है पर उसके बावजूद प्रशासन के द्वारा उनकी सुध नहीं ली गई है। वही आंदोलन को लेकर दोनों छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए हैं। एबीवीपी ने कहा चुनाव का समय नजदीक देखकर एनएसयूआई धरना दे रही है क्या साल भर तक इन्हें छात्रों व महाविद्यालय की समस्या याद नहीं आई ।कहा पिछले वर्ष भी एबीवीपी ने समस्याओं को लेकर आंदोलन किया था और एबीवीपी हमेशा महाविद्यालय व छात्र हित की लड़ाई लड़ते रहेगी। तो वहीं एनएसयूआई ने पलटवार करते हुए कहा पिछले कई वर्षों से छात्र संघ में एबीवीपी का कब्जा है उसके बावजूद भी महाविद्यालय की समस्याएं जस की तस पड़ी है। महाविद्यालय में छात्रों के पीने तक के लिए साफ पानी तक नहीं है शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है। महाविद्यालय में सब्जेक्ट व शिक्षकों की भारी कमी है और एबीवीपी छात्र हितों की बात करती है। कहा जब तक मांगें पूरी नहीं होगी एनएसयूआई की 6अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। दोनों छात्र संगठनों ने महाविद्यालय में विषयों को बढ़ाने तथा शिक्षकों की तैनाती, खेल सुविधाओं में विस्तार, छात्रों के परीक्षा फल को जल्द से जल्द ठीक करने, लाइब्रेरी में पुस्तके व लाइब्रेरियन की तैनाती , छात्र-छात्राओं के लिए बस पास तथा खिलाड़ियों के टीए/डीए में वृद्धि सहित कई मांगे की है।विश्वविद्यालय प्रशासन से की है। फिलहाल छात्र संगठनों का धरना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए सर दर्द बन गया है। इस एबीवीपी नेता विवेक पुजारी सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन