रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।
Laxman Singh Bisht
Mon, Aug 24, 2026
मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी।

प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर। प्रशासन से वार्ता हुई विफल।

मांगे पूरी न होने तक छत से नीचे न उतरने की जीत पर अड़े छात्र नेता

लोहाघाट महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर 8 दिन से चला आ रहा एबीवीपी का आंदोलन और भी ज्यादा उग्र रूप लेने लगा है। जहां सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी के द्वारा भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है तो वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा उनकी मांगो की सुध न लिए जाने से आक्रोशित छात्र नेता छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय की छत में चढ़ गए। छात्र नेताओं के महाविद्यालय की छत में चढ़ने से प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन के हाथ पाव फूल गए। आनन फानन में तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन पुलिस बल के साथ महाविद्यालय पहुंचे ।जहां प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर दीपा सिंह व तहसीलदार के द्वारा छात्र नेताओं को समझाने का भरपूर प्रयास किया गया तथा महाविद्यालय की छत से नीचे उतरने की अपील की गई।

पर छात्र नेताओं ने कहा जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा लिखित आश्वासन उनकी मांगों को लेकर नहीं दिया जाता है छात्र नेता महाविद्यालय की छत से नीचे नहीं उतरेंगे। प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर दीपा सिंह ने बताया छात्रों की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन को सूचित किया जा चुका है उन्होंने कहा महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्रों को महाविद्यालय की छत से नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर एबीवीपी छात्र संगठन काफी आक्रोश में है ।एबीवीपी नेताओं ने कहा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है ना तो उनका आंदोलन समाप्त होगा और ना छात्र संघ पदाधिकारी छत से नीचे उतरेंगे। छात्र नेताओं ने कहा अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो आंदोलन को सड़कों तक लाया जाएगा। कहा पिछले 8 दिनों से छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे थे पर उसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली गई। खबर लिखे जाने तक महाविद्यालय प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच वार्ता विफल रही है। छात्र नेता महाविद्यालय की छत पर चढ़े हुए हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय में भारी पुलिस बल व फायर ब्रिगेड तैनात की गई है। प्रशासन छात्र नेताओं को समझाने मे लगा है।महाविद्यालय की छत में चढ़ने में छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट, प्रियांशु ढेक, करण देवपा, आयुष करायत, अंकित बिष्ट शामिल है। मौके पर एबीवीपी छात्र संघ कार्य प्रमुख विवेक पुजारी, जिला संयोजक नीरज सगटा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक,छात्र संघ महासचिव हिमांशु चंद रजवार ,पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी ,यश पाटनी, मोहित जोशी, आनंद रावत, मुकेश कुमार व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन