रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी : ढाई वर्षीय बच्ची के साथ गुमशुदा महिला रुद्रप्रयाग से बरामद
Laxman Singh Bisht
पाटी ढाई वर्षीय बच्ची के साथ गुमशुदा महिला रुद्रप्रयाग से बरामद
हर सुराग का पीछा, हर पल की तलाश चम्पावत पुलिस ने गुमशुदा महिला व मासूम पुत्री को सकुशल किया बरामद।

दिनांक 03.07.2026 को पाटी ब्लॉक निवासी शिकायतकर्ता नरेश सिंह बोहरा द्वारा अपनी पत्नी एवं ढाई वर्षीय पुत्री के 02.07.2026 से बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना पाटी में तहरीर दी गई, जिस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश तथा सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में थाना पाटी पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला एवं मासूम बालिका की सकुशल बरामदगी है हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन, सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर का परीक्षण, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा तकनीकी संसाधनों एवं सर्विलांस की सहायता से लगातार प्रयास किए। हर छोटे-बड़े सुराग को गंभीरता से लेते हुए टीम ने निरंतर अभियान जारी रखा।लगातार अथक प्रयासों और पुलिस कार्यवाही के परिणामस्वरूप दिनांक 18.07.2026 को गुमशुदा महिला एवं उसकी ढाई वर्षीय पुत्री को जनपद रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।परिजनों ने चम्पावत पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई, मानवीय दृष्टिकोण एवं अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन