रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
Laxman Singh Bisht
3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार।
चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
एसपी चंपावत के नेतृत्व में चंपावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
वर्ष 2026 में 10 किलो चरस, 1 किलो स्मैक, 244 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद कर चुकी है पुलिस।
एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर थाना पाटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो नशा तस्करों से 3 किलो 955 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एसपी चंपावत ने बताया पुलिस चेकिंग के दौरान जिले के पाटी ब्लॉक के कनवाड़ बैंड तिराहे पर पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस को दिल्ली नंबर की संदिग्ध कार नजर आई जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे। एसपी चंपावत ने बताया जब दोनों व्यक्तियों की व कार की तलाशी ली गई तो उन लोगों से भारी मात्रा में 3 किलो 955 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। एसपी चंपावत ने बताया दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया तथा उनके खिलाफ पाटी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी चंपावत ने बताया दोनों आरोपी रवि पुत्र सुमेंर सिंह रोहतक हरियाणा तथा सोनू पुत्र सत्यनारायण निवासी हरियाणा के रहने वाले है। एसपी चंपावत ने बताया तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ-साथ दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं तथा आरोपियों से 15 हजार की नकद धनराशि भी बरामद की गई है। एसपी चंपावत ने बताया दोनों नशा तस्कर पाटी क्षेत्र के एक स्थानीय व्यक्ति से चरस खरीद कर ऊंचे दामों में बेचने के लिए हरियाणा ले जा रहे थे। कहा स्थानीय व्यक्ति पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है । उन्होंने बताया अभी तक 1 जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक 54 मामलों में 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 किलो चरस, 1 किलो स्मैक, 391 नशीले इजेक्शन, गांजा 6.99 किलो, नशीले कैप्सूल 3584, 60 नशीली सीसी व 244 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई है। कहा यह इस साल की सबसे बड़ी चरस बरामद की है। एसपी चंपावत ने कहा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिनेश चंद्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडे, कांस्टेबल गिरीश सिंह बिष्ट ,कांस्टेबल जीवन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन