रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शिक्षा और समाज सेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वाँ चरखा सम्मान
Laxman Singh Bisht
शिक्षा और समाज सेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वाँ चरखा सम्मान
एक हफ्ते में दो बार सम्मानित हुई डॉक्टर सुमन पांडे।

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महा परिषद (पंजी.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पन्त ने "हर घर चरखा" अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट की प्राध्यापिका डॉ. सुमन पाण्डेय को समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 462वाँ चरखा भेंट कर सम्मानित किया। पन्त ने कहा कि हर घर चरखा केवल एक चरखा नहीं, बल्कि स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। इसी संकल्प के तहत समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि डॉ. सुमन पाण्डेय को इससे पूर्व 8 सितंबर को मुख्यमंत्री सेवा सदन, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा "ज्ञान गंगा सम्मान-2026" से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस प्रकार एक ही सप्ताह में उन्हें दो राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया गया है।इस सम्मान के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय ने अवधेश पन्त एवं परिषद का,पूरे चम्पावत जिले, महाविद्यालय लोहाघाट के सभी प्राध्यापकों, प्राचार्य और छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज