रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
Laxman Singh Bisht
राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में विद्यालय स्तरीय स्काउट द्वितीय सोपान जांच परीक्षा का दो दिवसीय कार्यक्रम आज गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स को विभिन्न उपयोगी एवं व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।स्काउट मास्टर जनार्दन गड़कोटी एवं रणजीत सिंह राणा के दिशा-निर्देशन में स्काउट्स ने टेंट निर्माण, पुल निर्माण, गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज शिष्टाचार, बीपी सिक्स (BP-6) सहित विभिन्न स्काउट गतिविधियों का अभ्यास किया। स्काउट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ निर्धारित गतिविधियों में प्रतिभाग किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रितु गोस्वामी ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा स्काउट्स द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए उनके अनुशासन, कार्यकुशलता और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में सतीश चंद्र गहतोड़ी, मोहन चंद्र चिल्कोटी, कमल भट्ट, सुरेश लाल, प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं जांच परीक्षा के दौरान स्काउट्स ने सीखी गई तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया।
विज्ञापन
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर