रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
Laxman Singh Bisht
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
विद्यालय में शौचालयों का नियमित उपयोग एवं साफ-सफाई, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी की वास्तविक स्थिति की पुष्टि
पाटी विकासखंड के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट के संबंध में सोशल मीडिया पर यूकेडी जिला अध्यक्ष राजू भैया व अन्य नेताओं के द्वारा प्रसारित वीडियो का विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि वीडियो में विद्यालय की वास्तविक स्थिति को सही रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय समय के इतर कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के द्वारा परिसर में आकर निष्प्रयोज्य एवं परित्यक्त भवनों तथा शौचालयों का वीडियो बनाया गया और उसे विद्यालय की वर्तमान व्यवस्थाओं से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।प्रधानाचार्य ने बताया कि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट में छात्र-छात्राओं के उपयोग के लिए शौचालय उपलब्ध हैं, जिनका नियमित रूप से उपयोग किया जाता है तथा साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाती है। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी इससे संबंधित वास्तविक स्थिति के प्रमाण उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो में अभिभावक बताए जा रहे संबंधित व्यक्ति विद्यालय में वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक नहीं हैं।उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार का खंडन किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस प्रकार की सामग्री प्रसारित किए जाने से विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं शिक्षक-कर्मचारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने कहा कि विद्यालय से संबंधित किसी भी विषय पर सामग्री प्रसारित करने से पूर्व वास्तविक तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए। भविष्य में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट, पाटी एवं शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने वाली भ्रामक अथवा असत्य सामग्री प्रसारित किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण