रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
Laxman Singh Bisht
कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चंपावत जिले के लोहाघाट थाने के कांस्टेबल हेम महरा ने एक बार फिर से एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली है। कुछ माह पूर्व कांस्टेबल हेम महरा का स्थानांतरण उधम सिंह नगर जिले में कर दिया गया था। पर लोहाघाट नगर के टैक्सी चालकों व जनता की मांग पर पुलिस विभाग के द्वारा कांस्टेबल हेम महरा को एक बार फिर से चंपावत जिले में स्थानांतरित कर दिया गया। एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कांस्टेबल महरा को एक बार फिर से लोहाघाट नगर में स्थानांतरित किया गया है। कांस्टेबल महरा एक बार फिर से लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में जुट गए हैं। तो वहीं कांस्टेबल महरा अपनी ईमानदारी के लिए भी जाने जाते हैं। कल हुए झूमाधुरी मेले में एक महिला का पर्स है व मोबाइल खो गया था जिस कारण महिला काफी परेशान थी पर कांस्टेबल हेम महरा के द्वारा महिला का पर्स व मोबाइल ढूंढ कर महिला को सकुशल सौंप दिया। जिसके लिए महिला के द्वारा कांस्टेबल महरा व चंपावत पुलिस का धन्यवाद दिया। मालूम हो कांस्टेबल महरा लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ वह कई लोगों के खोए हुए कीमती गहने, समान व रूपए पैसे ढूंढ कर वापस कर पुलिस विभाग का नाम ऊंचा कर चुके हैं । कांस्टेबल महरा अपनी ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं ।जिसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। तो वहीं कांस्टेबल महरा को एक फिर से लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपने के लिए नगर की जनता व टैक्सी चालकों ने एसपी चंपावत को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार