रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके
अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
लोहाघाट: प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी के मार्गदर्शन एवं चुनाव प्रभारी डॉ. नवल किशोर लोहानी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 29 सितंबर 2026 को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव समिति में मुख्य चुनाव प्रभारी को डॉ. दीपक खाती, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. बी. आर. लोहिया डॉ. दिनेश राम , रमेश जोशी तथा अतुल अधिकारी का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
नामांकन फॉर्म बिक्री प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. आर. के. सनवाल, डॉ. सरोज पंत, डॉ. ट्विंकल प्रकाश, डॉ. मयूर बगड़वाल एवं डॉ. डॉ दीपक जोशी,डॉ बन्दना चंद, को विशेष रूप से नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही डॉ. सुमन पांडे और महाविद्यालय के समस्त शिक्षण व शिक्षणेतर कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
(नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 30 फॉर्म बिके। )
विभिन्न पदों हेतु बिके नामांकन पत्रों का विवरण:
1.अध्यक्ष: 03
2.उपाध्यक्ष (छात्र): 03
3.उपाध्यक्ष (छात्रा): 03
4.सचिव: 03
5.संयुक्त सचिव (छात्रा): 03
6.कोषाध्यक्ष (छात्रा): 03
7.सांस्कृतिक सचिव: 03
8.विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (U.R.): 03
9.संकाय प्रतिनिधि:
कला संकाय: 02
विज्ञान संकाय: 02
वाणिज्य संकाय: 02
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 29 सितंबर को होने वाले मतदान एवं मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लोहाघाट महाविद्यालय के अलावा देवीधुरा महाविद्यालय में एक नामांकन पत्र तथा पाटी महाविद्यालय में 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब