रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून: हरीश रावत के पीए के घर ईडी की छापेमारी कैश और सोना बरामद रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 12, 2026
देहरादून हरीश रावत के पीए के घर ईडी की छापेमारी कैश और सोना बरामद हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
32 लाख कैश, 200 ग्राम सोना को 1.28 करोड़ की मिली संपत्ति
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा।पीए के घर से कथित रूप से भारी मात्रा में कैश और आभूषण बरामद होने के बाद हरीश रावत ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने कहा, मैंने अभी अपने ईष्ट देवता का स्मरण करके एक बड़ा निर्णय लिया है कि मैं किसी सरकारी पद पर तो हूं नहीं की उससे त्यागपत्र दूं।हां मैं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य हूं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य हूं और मैं बहुत विनम्रता पूर्वक इन दोनों पदों से हटना चाहूंगा।क्योंकि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी मेरी वजह से नहीं आनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वीपीडीओ परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के देहरादून सब-जोनल कार्यालय की टीम ने 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।तलाशी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी एवं पीए रहे चंदन सिंह जीना के आवास से करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, लगभग 200.5 ग्राम सोने के सिक्के और चेन बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा 12 लग्जरी घड़ियां भी बरामद की गई हैं।ईडी के मुताबिक कार्रवाई यूकेएसएसएससी की वीपीडीओ परीक्षा में कथित बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई। मामला देहरादून के थाना विजिलेंस में दर्ज एफआईआर और उससे संबंधित तीन अन्य एफआईआर पर आधारित है।ईडी ने तत्कालीन यूकेएसएसएससी अध्यक्ष-सचिव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक, ओएमआरशीट की प्रोसेसिंग से जुड़ी निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक तथा कथित बिचौलियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली। जांच के दौरान 2014 से 2017 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में ओएसडी और पीए रहे चंदन सिंह जीना के आवास को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया। ईडी की कार्रवाई के बाद मामले में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन को लेकर जांच और तेज होने की संभावना है। ईडी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन