Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता शौचालय। जिला पंचायती की कार्य प्रणाली पर सवाल

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 17, 2026

बाराकोट में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता शौचालय।

जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर लोगों में गहरा आक्रोश

चंपावत जिले के बाराकोट मे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां किस प्रकार से उड़ रही है इसका जीता जाता उदाहरण बाराकोट के पोखरी खाल खेल मैदान मे बना जिला पंचायत का शौचालय है। लोगों का कहना है क्षेत्र में जिला पंचायत की अनदेखी जारी है और जनता से टैक्स वसूली की जा रही है। लोगों ने कहा बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय में पोखरीखाल खेल मैदान में बने सार्वजनिक शौचालय के बुरे हाल हैं । जिसके लिए जिला पंचायत जिम्मेदार है ।लोगो ने कहा जिला पंचायत क्षेत्र से बराबर टैक्स वसूल करती आई है सुविधा के नाम पर जिला पंचायत से कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है ।जबकि जिला पंचायत का कूड़ा वाहन क्षेत्र में हर तीसरे या चौथे दिन कूड़ा निकासी के लिए आता है । कूड़ादान शौचालय के नजदीक है शौचालय की अनदेखी की जाती है ।क्षेत्रीय जनता द्वारा शौचालय की सफाई की मांग पर जिला पंचायत के कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ जाते हैं जिससे जनता में काफी आक्रोश है। लोगों ने कहा शौचालय की बदहाली व जिला पंचायत की बेरुखी को सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी के सामने रखा जाएगा।

कहा जिला पंचायत चंपावत टैक्स वसूली तो समय से करता है लेकिन जनहित की समस्याओं में अपना पल्ला झाड़ता नजर आता है जिसका उदाहरण शौचालय की दुर्दशा से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा जिला पंचायत की कार्य प्रणाली से क्षेत्र में जिला पंचायत के खिलाफ गहरी नाराजगी है।

जरूरी खबरें