Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 16, 2026

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

स्वास्थ्य विभाग व जन प्रतिनिधि खामोश

बोर्ड उप जिला चिकित्सालय का पर सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की।

उठी अस्पताल के नए भवन निर्माण व उप जिला चिकित्सालय की सुविधा देने की मांग।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आजकल मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया जा रहा है। 15 अगस्त को उप जिला चिकित्सालय में लगभग 45 से अधिक मरीज भर्ती किए गए है। पर जगह की अत्यधिक कमी सामने आ रही है। उप जिला चिकित्सालय में मात्र 30 बेड की व्यवस्था है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अन्य कमरों को खाली कर वार्ड बनाया गया है ।उन्होंने कहा अगर और अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती होने आते हैं तो उनको भर्ती करने के लिए अस्पताल में बेड व वार्ड नहीं है। जिस कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करना पड़ सकता है। डॉ 0राठी ने बताया समस्या से जिलाधिकारी चंपावत व मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत को सूचित किया गया है। डॉ 0 राठी ने कहा मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जगह की काफी कमी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा लोहाघाट अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जगह की काफी कमी हो चुकी है। जल्द लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को नए भवन की दरकार है। लोगों ने शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द लोहाघाट में नए अस्पताल भवन निर्माण की मांग की। इसके अलावा लोहाघाट अस्पताल को कागजों में उप जिला चिकित्सालय का दर्जा तो मिल चुका है और अस्पताल में बोर्ड भी उप जिला चिकित्सालय का लगा है। पर अभी तक सुविधा पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चल रही है ।इसके अलावा बजट भी उप जिला चिकित्सालय का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है ।जिस कारण अस्पताल की व्यवस्था संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को 15 से 16 लाख रुपया सालाना बजट उपलब्ध होता है ।अगर उप जिला चिकित्सालय की सुविधा मिलने लगे तो यह बजट बढ़कर 45 लाख रुपया सालना हो सकता है जिस कारण मरीजों को बेहतर उपचार अस्पताल के द्वारा उपलब्ध कराया जा सकता है। पर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मामले का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जिस कारण मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग व स्थानी जनप्रतिनिधि लंबे समय से कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। लोगों ने शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से लोहाघाट अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय की सुविधा देने की मांग की है। लोगों ने कहा अस्पताल में चिकित्सकों व मरीजों के बैठने के लिए ढंग की जगह तक नहीं है। लोगों ने कहा पार्टियों के किसी बड़े नेता के जन्मदिन के अवसर पर पक्ष व विपक्ष के नेता अस्पताल में फल बांटने करफोटो खींचने जरूर आते हैं पर इस गंभीर समस्या को कोई नहीं उठाता है।

जरूरी खबरें