Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 16, 2026

मायावती रोड में जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोगों की जल संस्थान से खराब पड़े टैंकर को सड़क से हटाने की मांग।

लोहाघाट मायावती सड़क मे लंबे समय से जल संस्थान के द्वारा खराब पड़े टैंकर को सड़क किनारे खड़ा किया गया है टैंकर चलने की स्थिति मे नहीं है। जिस कारण सड़क सकरी होने की वजह से इस स्थान पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है तथा टैंकर की वजह से नाली बंद होने से बरसात का पानी सड़क में बह रहा है। मामले में लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए से जल संस्थान की लापरवाही बताया। लोगों ने कहा मायावती सड़क एकदम सकरी है ऊपर से जल संस्थान ने महीनों से अपने खराब पड़े टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया है जिस कारण इस स्थान पर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। लोगों ने कहा अगर इस स्थान पर कोई घटना दुर्घटना होती तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान के अधिकारियों की होगी। कहा खराब पड़े टैंकर की वजह से नाली बंद होने से बरसात में पानी सड़कों में बहता है। लोगों ने कहा जबकि मायावती तिराहे के पास प्रशासन के द्वारा पार्किंग बनाई गई है पर उसके बावजूद जल संस्थान के द्वारा खराब टैंकर को सड़क किनारे खड़ा किया गया है। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों व पुलिस से खराब पड़े टैंकर को सड़क से हटाने की मांग की है।

जरूरी खबरें