Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 16, 2026

देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चम्पावत में नशा मुक्ति का संदेश। जिलाधिकारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला।

15 अगस्त देर रात तक पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन कोर्ट पर चले हाई-वोल्टेज मुकाबलों के साथ चम्पावत में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा संपन्न हुई। चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर से आए खिलाड़ियों के बीच खेल का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के परिणाम

45+ आयु वर्ग:

विजेता: विष्णु गिरी गोस्वामी एवं सतेंद्र रावत (सिंह)

उपविजेता: अशोक अधिकारी एवं गिरीश पंत

35+ आयु वर्ग:

विजेता: अनिरुद्ध पुनेठा एवं ऋषभ शाह

उपविजेता: देवेश मेहता एवं अतुल ढेक

जिलाधिकारी ने खुद संभाला रैकेट

इस आयोजन की मुख्य खासियत रही जिलाधिकारी मनीष कुमार की मैदान पर मौजूदगी। उन्होंने खुद हाथ में रैकेट थामकर खेल की शुरुआत की और युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक विकास करते हैं, बल्कि युवाओं को नशे की गर्त से निकालकर सही राह दिखाने का सबसे सशक्त जरिया हैं। उन्होंने हर नागरिक से अपनी दिनचर्या में खेलों को शामिल करने की अपील की।

'आदर्श चम्पावत' व 'नशा मुक्त भारत' का विजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' संकल्प और 'नशा मुक्त भारत' अभियान को धरातल पर उतारना था। जिला प्रशासन और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और सचिव पंकज वर्मा ने प्रमुख भूमिका निभाई।प्रशासनिक अधिकारी एवं खेलप्रेमी रहे मौजूद।स्पर्धा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती ,अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, डीओ पीआरडी जसवंत सिंह खड़ायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट और जिला फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र नैलवाल सहित क्रीड़ा, स्वास्थ्य व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें