Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 16, 2026

पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई वंचित राज्य आंदोलनकारी गिरीश चंद्र पुनेठा का 73 वर्ष की उम्र मे 15 अगस्त की सुबह उनके मीना बाजार स्थित आवास मे आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।गिरीश चंद्र पुनेठा के निधन पर नगर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा आम जनता के द्वारा दुख जताया गया।पुनेठा अपने व्यवहार के चलते लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उनके द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई गई थी पर उसके बावजूद उन्हें राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं दिया गया। अपने समय में पुनेठा फुटबॉल के बेहतर खिलाड़ी रह चुके हैं। पुनेठा का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया जहां उनके पुत्र तुषार ने मुखाग्नि दी ।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उनके निधन पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,वरिष्ठ व्यापारी भीम दत्त बगौली, अनिल जुकरिया , व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया,हितेश मुरारी,सतीश मुरारी ,लक्ष्मण बिष्ट, महेश जोशी, जीवन गहतोड़ी आदि लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

जरूरी खबरें