Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टिहरी : चंबा कोटि मार्ग पर भीषण वाहन दुर्घटना 300 मीटर खाई में गिरी मैक्स 8 की मौत 2 घायल

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

टिहरी : चंबा कोटि मार्ग पर भीषण वाहन दुर्घटना 8 की मौत 2 घायल

राहत एवं बचाव कार्य जारी"मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख।

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा के चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप आज गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हाथ ऐसे में जहां आठ लोगों की मौत हो गई है तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया गया।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय तथा एसएसपी श्वेता चौबे उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।प्रशासन द्वारा घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए घटना की जानकारी ली। तथा जिलाधिकारी को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

जरूरी खबरें