Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : केदारनाथ यात्रा की तैयारियों जोरो पर बर्फ काटकर बनाए जा रहे रास्ते

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 3, 2026

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों जोरो पर बर्फ काटकर बनाए जा रहे रास्ते

घोड़े-खच्चरों के जरिए धाम तक पहुंच रहा जरूरी सामान बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी ।

रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां अब तेजी पकड़ चुकी हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई फीट जमी बर्फ को काटकर यात्रा मार्ग तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जा सके।प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमों द्वारा लगातार बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर लोहाघाट जा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद मजदूर और कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं, जिससे समय रहते यात्रा मार्ग पूरी तरह से तैयार किया जा सके। धाम तक आवश्यक सामान पहुंचाने के लिए घोड़े-खच्चरों का सहारा लिया जा रहा है। इन्हीं के माध्यम से खाद्य सामग्री, निर्माण सामग्री और अन्य जरूरी उपकरण केदारनाथ धाम तक पहुंचाए जा रहे हैं।प्रशासन का दावा है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जरूरी खबरें