Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : मुख्यमंत्री की घोषणा पर लोहाघाट विधानसभा में होंगे करोड़ों के विकास कार्य। नगर की भी बदलेगी तस्वीर

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 10, 2026

मुख्यमंत्री की घोषणा पर लोहाघाट विधानसभा में होंगे करोड़ों के विकास कार्य। नगर की बदलेगी तस्वीर

कई प्रसिद्ध मंदिरों का होगा कायाकल्प। इंटरलॉकिंग टाइल व हॉट मिक्स से सजेगी नगर की आंतरिक सड़कें।

कहीं बनेंगे हेलीपैड तो कहीं खिलाड़ियों के लिए बनेंगे मिनी स्टेडियम।

ग्रामीण सड़कों का होगा कायाकल्प। लोहाघाट एसडीएम कार्यालय के पास बनेगी मल्टी स्टोरी कार पार्किंग।

पक्के व आधुनिक सुविधा से युक्त भवन में रहेंगे पर्यावरण मित्र व पालिका कर्मी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लोहाघाट विधानसभा के लिए की गई विकास कार्यों की घोषणा के तहत आज शासनादेश जारी हो गया है। जिसमें लोहाघाट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शासनादेश जारी होने पर समस्त क्षेत्र वासियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को धन्यवाद दिया है। लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया लोहाघाट नगर के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है ।जिनमें पर्यावरण मित्रों व पालिका कर्मियों के लिए आवास का निर्माण/लोहाघाट एसडीएम आवास का सुधारीकरण व एसडीएम कार्यालय के पास मल्टी स्टोरी कार पार्किंग व मीटिंग हॉल तथा कार्यालय कक्ष का निर्माण/लोहाघाट के पी0डब्लू 0डी0डाक बंगला व एनक्सी भवन का जीर्णोद्धार/लोहाघाट नगर की 10 किलोमीटर परिधि की सड़कों में हॉटमिक्स तथा 5 किलोमीटर आंतरिक सड़कों में इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण/लोहाघाट रामलीला मैदान में कुमाऊनी शैली में दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य किया जाएगा।

इसके अलावा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध मां झूमांधुरी मंदिर, वर्धाखान के बरदायिनी मंदिर, रेगांव का भूमिया मंदिर, गुमदेश का चौखाम बाबा मंदिर, मां अखिल तारिणी मंदिर,पटन गांव का प्राचीन शिव मंदिर, ओखलंज का केलपाल बाबा मंदिर, डूंगरी फर्त्याल का प्राचीन शिवजी मंदिर, मचपीपल का पौराणिक शिव मंदिर, गागर में गागरचूला मंदिर, सी के आदित्य महादेव मंदिर का सौंदर्यकरण किया जाएगा इसके लिए प्रत्येक मंदिर हेतु 10-10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

तो वही बोतड़ी के रामेश्वर घाट में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। पुल्ला, गुमदेश , पाटी देवी धुरा , सिमलखेत में हेलीपैड का निर्माण कार्य के अलावा कई ग्रामीण सड़कों में सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य किया जाएगा। वही लोहाघाट नगर के विभिन्न विकास कार्यों का शासनादेश जारी होने पर लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के द्वारा नगर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया गया है।

जरूरी खबरें