Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 28, 2026

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, मोदी धामी की जबरदस्त बॉन्डिंग का उत्तराखंड को मिल रहा है लाभ

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम पुष्कर सिंह धामी की शुक्रवार को हुई मुलाकात का उत्तराखंड को बड़ा लाभ मिला। मुलाकात के कुछ ही समय बाद केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्पेशल असिस्टेंस प्रोजेक्ट में बड़ी राहत देते हुए अतिरिक्त 3160 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। ये पैसा पहले से मिल रहे 1700 करोड़ से अलग होगा। इस तरह राज्य को हर साल स्पेशल असिस्टेंस में कुल 5160 करोड़ रुपए का बजट मिलेगा। इससे राज्य में विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी की जबरदस्त बॉन्डिंग का सीधा लाभ देवभूमि उत्तराखंड को मिल रहा है।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी SASCI (Special Assistance to States for Capital Investment) गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है।इस बार गाइडलाइंस में “Pride of Hills” नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा।इसके अलावा, राज्य को 765 करोड़ रुपये की अनटाइड फंड्स (Untied Funds) के रूप में भी सहायता मिलेगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।

जरूरी खबरें