Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 17, 2026

..छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत नगर को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के छतार वार्ड में छतार पुल के समीप 111.25 लाख की लागत से बनने वाले भव्य घंटाघर (क्लॉक टावर) के निर्माण को स्वीकृति मिली है। चार मंजिला यह घंटाघर पहाड़ी वास्तुशैली में बनाया जाएगा और आने वाले समय में चम्पावत शहर के प्रमुख लैंडमार्क के रूप में पहचान बनाएगा।घंटाघर में आर्ट गैलरी समेत विभिन्न जनोपयोगी और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रात्रि में आकर्षक डिजाइनर लाइटों से रोशन होने वाला घंटाघर शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परियोजना चम्पावत की सांस्कृतिक विरासत, पहाड़ी वास्तुकला और आधुनिक विकास के समन्वय का प्रतीक होगी। इससे छतार क्षेत्र के साथ ही पूरे शहर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।छतार वार्ड की सभासद प्रेमा चिलकोटी, छतार विकास समिति और नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने घंटाघर निर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने जिलाधिकारी चम्पावत, जिला विकास प्राधिकरण और ग्रामीण निर्माण विभाग के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए भी धन्यवाद दिया।सभासद प्रेमा चिलकोटी ने परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वाले जिले के बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा छतार का घंटाघर चम्पावत की नई पहचान और विकास, संस्कृति और पर्यटन का संगम होगा।

जरूरी खबरें