Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : 31 मार्च को सीएम धामी का चंपावत दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण एवं मुख्य सेवक जनसंवाद कार्यक्रम में करेंगे प

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 30, 2026

31 मार्च को सीएम धामी का चंपावत दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण एवं मुख्य सेवक जनसंवाद कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 मार्च (मंगलवार) को जनपद चंपावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद भी करेंगे।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन प्रातः 10:30 बजे चंपावत हेलीपैड पर प्रस्तावित है। तत्पश्चात प्रातः 10:40 बजे वे कार द्वारा साइंस सेंटर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ निर्माणाधीन साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।इसके उपरांत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:10 बजे गांधी चौक पहुँचेंगे, जहाँ वे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर वे वीर-वीरांगनाओं, नगरपालिका प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से संवाद करेंगे तथा जनसभा को संबोधित भी करेंगे।गांधी चौक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे गौरलचौड़ मैदान स्थित ऑडिटोरियम पहुँचेंगे, जहाँ वे ‘SHE for STEM Uttarakhand (यूकॉस्ट)’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग कर मेधावी छात्राओं को सम्मानित करेंगे।

अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री प्रेक्षागृह परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रमों के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जरूरी खबरें