Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में धरना-प्रदर्शन हेतु रैन बसेरा परिसर को किया गया चिन्हित एसडीएम ने आदेश किया जारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 11, 2026

लोहाघाट में धरना-प्रदर्शन हेतु रैन बसेरा परिसर को किया गया चिन्हित

तहसील लोहाघाट अन्तर्गत वर्तमान तक कोई अधिकृत धरना-प्रदर्शन स्थल चयनित न होने के कारण विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक एवं कर्मचारी संगठनों द्वारा अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर धरना-प्रदर्शन किये जाते रहे हैं। इससे आम जनमानस को असुविधा होने के साथ-साथ क्षेत्र में कानून एवं शांति_व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी।इस संबंध में जानकारी देते हुएउपजिलाधिकारी_लोहाघाट_नीतू_डागर ने जानकारी देते होते बताया कि रैन बसेरा परिसर, ऋषेश्वर मंदिर मार्ग, लोहाघाट को धरना-प्रदर्शन हेतु उपयुक्त स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां भविष्य में संगठनों द्वारा आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डागर ने उक्त आख्या के आधार पर तत्काल प्रभाव से रैन बसेरा परिसर, ऋषेश्वर मंदिर मार्ग, लोहाघाट को अधिकृत धरना स्थल घोषित किया है, जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनमानस को सुगमता सुनिश्चित की जा सके।

जरूरी खबरें