रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएमओ ने लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का क्या निरीक्षण
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 16, 2026
सीएमओ ने लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का क्या निरीक्षण

लोहाघाट।ज़िला अधिकारी चंपावत के निर्देशानुसार आज गुरुवार को पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान एवं उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के एक निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्र व राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा फॉर्म एफ, ओपीडी पंजिका, मशीन क्रय के दस्तावेज़ एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अभिलेखों के मिलान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर चौहान ने कहा कि जनपद में समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केद्रों एवं चिकित्सालयों के निरीक्षण किये जाते रहेंगे अतः सभी के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी दशा में भ्रूण का लिंग परीक्षण एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे कृत्य ना हों। उन्होंने जनता से अपील की कि भ्रूण का लिंग परीक्षण ना कराएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अस्पताल में इस प्रकार के कृत्य किए जाते हैं तो जनता द्वारा इसकी सूचना सीधे उन्हें दी जा सकती है।