Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

चंपावत:खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन जारी

लोहाघाट:मुक्ता मेमोरियल होली बिजडम एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित।

चंपावत:जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न, भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 29, 2026

कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

दिनदहाड़े दिख रहे हैं गुलदार महिलाओं पर हमले का कर चुका है प्रयास।लोहाघाट ब्लॉक की नसखोला ग्राम सभा के कनेड़ी तोक में आजकल गुलदार का आतंक छाया हुआ है। जिस कारण गांव में दहशत बनी हुई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ललित मोहन व ग्रामीण प्रमोद जोशी आदि ने बताया 3 दिन पूर्व गुलदार के द्वारा घर के पास ही गांव की दो महिलाओं पर हमले का प्रयास किया गया था पर पालतू कुत्ते के बीच में आ जाने से उनकी जान बच गई और कुत्ता घायल हो गया था। प्रमोद जोशी ने बताया कल शनिवार को भी दो गुलदार दिनदहाड़े पंचायत घर के पास ग्रामीणों को नजर आए। उन्होंने बताया दिनदहाड़े गुलदार के दिखने से गांव में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण व बच्चों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो चुका है। महिलाएं चारा पत्ती के लिए जंगल जाने से घबरा रही है ।उन्होंने बताया बन दरोगा प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ग्रामीण रात को हाथों में लाठी डंडों के साथ गस्त लगा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने तथा गस्त करने की मांग की। प्रमोद जोशी ने बताया कनेड़ी तोक में सोलर लाइट ना लगने से अंधेरा छाया रहता है।

और ग्रामीण अपने रोजगार और अन्य कार्यों से देर शाम तक गांव को वापस लौटते हैं तथा रात को बाहर किसी आवश्यक कार्य से बाहर आने पर ग्रामीणों की सुरक्षा को गुलदार से खतरा पैदा हो चुका है। उन्होंने जिलाधिकारी व संबंधित विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए कनेड़ी तोक में सोलर लाइट लगाने की मांग की है। गश्त करने में प्रमोद जोशी, प्रकाश राम, संजय टम्टा ,आदित्य टम्टा ,हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें