Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मकान सूचीकरण एवं भवन गणना पर आधारित प्रगणक और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

मकान सूचीकरण एवं भवन गणना पर आधारित प्रगणक और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी।

विकासखंड लोहाघाट के नगर पालिका सभागार में जनगणना 2027 के अंतर्गत तीन दिनों तक चलने वाला प्रगणक और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षण में बाराकोट, लोहाघाट और पाटी तहसीलों के 50 प्रगणक और सुपरवाइजर प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य फील्ड प्रशिक्षक डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि जनगणना आयुक्त भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना आगामी 25 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है, जिसके लिए स्वगणना का कार्य भी वर्तमान में जारी है। प्रथम फेरे में कुल निर्धारित 34 प्रश्नों पर प्रतिभागियों को उनकी विभिन्न शंकाओं के समाधानों पर सैद्धांतिक, व्यावहारिक एवं अभ्यास आधारित गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी पूर्ण मनोयोग से अभ्यास कार्य में प्रतिभाग कर रहे हैं एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर रहे हैं। चार्ज अधिकारी जनगणना सौरभ नेगी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों की शत प्रतिशत उपस्थिति है एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण मानकानुसार संपादित किया जा रहा है उन्होंने समस्त नगर वासियों से स्व जनगणना करने की अपील की है। इससे पूर्व उद्घाटन अवसर पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने प्रतिभागियों से मकान सूचीकरण के कार्य को पूर्ण तत्परता के साथ त्रुटि रहित संपादित करने का आह्वान किया।

पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा द्वारा भी प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के आयोजन में फील्ड ट्रेनर आईटीआई खेतीखान के अनुदेशक हरिश्चंद्र पांडे, नगर पालिका लोहाघाट के प्रकाश चंद्र उप्रेती आदि का सहयोग सराहनीय है।

जरूरी खबरें