रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:धूमधाम से मनाया गया होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव। वार्षिक परीक्षा फल किया गया घोषित।
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 1, 2026
धूमधाम से मनाया गया होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव।
वार्षिक परीक्षा फल किया गया घोषित।

लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र की प्रमुख शिक्षण संस्था होली विजडम स्कूल मानेश्वर मे वार्षिकोत्सव को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक संजय पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्ति प्राचार्य वासुदेव ओली ने दीप प्रज्वलित कर किया। तथा विद्यालय के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। तथा परीक्षा में उत्तीर्ण् समस्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय के द्वारा वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें कक्षा 6 में कुशाग्र जोशी , अच्युत कुमार तिवारी प्रथम ,रिद्धि बोहरा ,कार्तिकेय जोशी द्वितीय तथा अवंतिका सिंह, दीपांशी जोशी व मान्यता धोनी तृतीय रही।

कक्षा 7 में तनुश्री जोशी, खुशी महर प्रथम, ईशान्वी चौथिया, स्वर्णिम राज द्वितीय तथा ऋषि राज तिवारी तथा प्रतिभा मुरारी तृतीय रही। कक्षा 8 दर्श कुमार ,शिवांश बोरा प्रथम ,ध्रुविका जोशी कोशकी गरकोटि द्वितीय तथा दिव्यम गरकोटि व आराध्या भट्ट तृतीय स्थान पर रहे कक्षा 9 में जिया जोशी, कोमल पंत प्रथम ,अक्षत पंत, विजय अधिकारी द्वितीय तथा अर्नव कुमार व कार्तिक राय तृतीय रहे। विद्यालय के प्रबंधक मनोज पंत व संजय पंत ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी छात्र-छात्राओं व विद्यालय की समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को बधाई दी है।

कार्यक्रम का संचालन कमल पंत ,दीक्षा गिरी, उदिता जोशी ,हेमा देव तथा आराध्या भट्ट ने किया। कार्यक्रम में योगेश उप्रेती ,शुभम अधिकारी, पंकज पंत, मुरलीधर सकलानी ,रुचि पंत ,चंद्रकला ,ज्योति पाटनी , हेमा गहतोड़ी सुनैना कुवर ,अलका यादव ,पूजा जोशी ,गीता पुजारी ,दीपक पचौली आदि मौजूद रहे।
