Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बीच सड़क में खराब हुआ टैंकर 2 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम। पौन घंटे फंसे रहे वाहन

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 3, 2026

बीच सड़क में खराब हुआ टैंकर 2 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम।

टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा तेल का टैंकर आज शुक्रवार 10:30 बजे के लगभग लोहाघाट में वाइन शॉप के पास अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग में खराब होकर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। टैंकर के बीच सड़क में खराब होने से भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों और वाहनों की दो-दो किलोमीटर लंबी कतारे लग गई।

बजरंगबली वार्ड के सभासद सुरेश फर्त्याल ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग में लगभग पौन घंटा जाम के लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा बताया मैकेनिक के द्वारा किसी तरह टैंकर को ठीक कर गंतव्य को भेजा गया तब जाकर जाम खुला।उन्होंने कहा होमगार्ड के जवानों के द्वारा बेहतर कार्य करते हुए यातायात को सुचारु किया गया। उन्होंने कहा इस स्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग सकरा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती रहती है।

यातायात सुचारु करने में होमगार्ड के पीसी श्याम सिंह बोहरा, होमगार्ड सुरेश चतुर्वेदी, महिला होमगार्ड रेनू गिरी व देव सिंह के द्वारा बेहतर कार्य किया गया।

जरूरी खबरें