Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बाराकोट टैक्सी स्टैंड में जल भराव व कीचड़ से यात्री व वाहन चालक परेशान

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 13, 2026

बाराकोट टैक्सी स्टैंड में जल भराव व कीचड़ से यात्री व वाहन चालक परेशान

जिलाधिकारी से इंटरलॉकिंग टाइल लगाने व उचित जल निकासी की मांग।

लोहाघाट के बाराकोट टैक्सी स्टैंड में वाहन चालक व यात्री बारिश से हो रहे जल भराव व कीचड़ की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। टैक्सी स्टैंड का निर्माण न होने के चलते टैक्सी चालकों को अपने वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े करने पड़ते हैं। जिस कारण इस स्थान में अक्सर जाम की समस्या भी पैदा होते रहती है। टैक्सी संचालक उमेश कालाकोटी व अन्य वाहन चालकों ने बताया टैक्सी स्टैंड ना होने के चलते बाराकोट व बर्दाखान खान क्षेत्र के वाहन लोहाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े करने पड़ते हैं और बरसात होते ही स्टैंड में जल भराव व कीचड़ हो जाता है ।जिस कारण उन्हें व यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कालाकोटी ने बताया लंबे समय से वह लोग प्रशासन से स्टैंड में सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग कर रहे हैं पर समस्या के समाधान के लिए अभी तक संबंधित विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने बताया बरसात में बोट हाउस सड़क से बहता हुआ पानी स्टैंड में जमा हो जाता है जिस कारण यात्रियों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतें होती है। बताया इस स्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग में हुए गड्ढों के कारण जल भराव की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। राहगीरो का पैदल चलना तक मुश्किल होता है ।उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत से लोहाघाट के बाराकोट टैक्सी स्टैंड में उचित जल व्यवस्था निकासी तथा इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग की है। टैक्सी चालकों ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है जिलाधिकारी टैक्सी चालकों व यात्रियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान अवश्य करेंगे।

जरूरी खबरें