Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कलमठ निर्माण बना मुसीबत नाली में धसा डंपर लगा भीषण जाम सैकड़ों वाहन फंसे।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 11, 2026

कलमठ निर्माण बना मुसीबत नाली में धसा डंपर लगा भीषण जाम सैकड़ों वाहन फंसे।

एनएच के द्वारा लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट मे कई जगह कलमठ निर्माण का कार्य किया जा रहा है। आज शनिवार को लोहाघाट के मायावती तिराहे के पास एनएच के द्वारा कलमठ निर्माण के लिए सड़क को खोदा जा रहा था। इसी दौरान चलथी से रेत लेकर आ रहा डंपर कीचड़ भरी नाली में धस गया। डंपर को निकालने की कई कोशिश की गई पर डंपर नहीं निकल पाया। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में दोनों और लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसमें स्कूल वाहन ,स्कूल बस व रोडवेज की बस सहित सैकड़ो वाहन फंस गए

जाम के चलते यात्रियों को उसके लिए छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। सूचना पर थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर 112 टीम मौके पर पहुंची। 112 टीम के द्वारा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर किसी तरह सड़क में फंसे हुए वाहनों को निकाला। जाम लगभग एक घंटे चला। ठेकेदार के द्वारा जेसीबी बुलाकर दो जेसीबी की मदद से किसी तरह कीचड़ में फंसे डंपर को बाहर निकाला। तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।

लोगों ने एनएच की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा एन0 एच के द्वारा दो-तीन महीने पूर्व कलमठ सड़क में खोद दिए गए है पर अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया । लोगों ने प्रशासन से कार्य पूर्ण करने की मांग की है।

जरूरी खबरें