Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जय मां भगवती बालीबाल प्रतियोगिता का समापन चंपावत बनी चैंपियन।12 टीमों ने किया प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 12, 2026

जय मां भगवती बालीबाल प्रतियोगिता का समापन चंपावत बनी चैंपियन।12 टीमों ने किया प्रतिभाग

लोहाघाट महाविद्यालय प्रांगण में युवक मंगल दल चौड़ीराय द्वारा पूर्व प्रधान जितेंद्र राय के नेतृत्व में युवाओं को नशे से दूर रखने व अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने के लिए जय मां भगवती वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने किया और प्रतियोगिता का समापन ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक के द्वारा किया गया । दोनों ही अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता युवक मंगल दल चौड़ी राय के युवाओं की सराहना की ।कहा इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को जहां नशे से दूर रखती हैं और उनका उज्जवल भविष्य बनाने में अहम साबित होती है ।

कहा आज सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में रोजगार भी दे रही है। पूर्व प्रधान जितेंद्र राय ने बताया प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमो ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता की विजेता चंपावत की टीम रही। इस दौरान शिक्षक नाथूराम राय ,नरेश चंद्र राय लक्ष्मीदत कापड़ी भास्कर भट्ट, धर्मानंद राय, विपिन राय ,रमेश चंद्र राय सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें