रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मांगो को लेकर गर्जी आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी ।
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 7, 2026
मांगो को लेकर गर्जी आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी ।
24 हजार वेतन व सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए देने की मांग।

चंपावत ।जिले मे आंगनवाड़ी कार्यकृती संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व मे अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मानदेय में बढ़ोतरी और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर कार्यकर्तियाँ जिले के ब्लॉक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गई हैं। लोहाघाट ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व में दूर-दूर क्षेत्र से पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए मांगों को लेकर धरना दिया।उनका साफ कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत ने कहा लंबे समय से सेवा दे रही इन आंगनबाड़ी कार्यकृतियों की पुरजोर मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, 24 हजार रुपए मासिक वेतनमान दिया ,

मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कार्यभार अधिक होने के कारण समान वेतन की मांग की जा रही है। ब्लाक अध्यक्ष कविता पंत ने बताया कि हम दिन-रात सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं, लेकिन बदले में हमें बहुत कम मानदेय मिलता है सरकार उनका शोषण कर रही है। हमारी मांग है कि सरकार या तो हमारा मानदेय बढ़ाए या हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दे तथा सेवा निवृत्ति होने पर 10 लाख रुपए की राशि दी जाए। कहा जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हम यहाँ से नहीं उठेंगे और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन धरने पर रहेंगे। तथा चुनाव संबंधी बीएलओ के कार्य को भी ठप कर देंगे ।उन्होंने कहा सरकार जबरदस्ती उनसे सेनेटरी नैपकिन बेचने का दबाव बना रही है और आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ी तादात में सेनेटरी नैपकिन भेज दिए गए हैं जिन्हें कोई खरीदने को तक तैयार नहीं है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा वह लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से कर रही है पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्य कृतियों ने चेतावनी दी है अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो इसका खामियाजा सरकार को 2027 चुनाव में भुगतना पड़ेगा । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। देखने वाली बात है कि क्या सरकार इन 'मातृशक्ति' की पुकार सुनती है या आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकतियों ने एक सुर में कहा इस बार सरकार से आर पार की लड़ाई होगी वह सरकार के झांसे में नहीं आने वाली है। हड़ताल में निर्मला पांडे ,जया पांडे , प्रेमा ,ममता गिरी ,माया गिरी मीनाक्षी देवी ,बबिता बोहरा, पुष्पा बोहरा ,जानकी पाठक ,शर्मिला बोहरा ,ईश्वरी बोहरा ,सरस्वती जोशी ,उर्मिला देवी ,पूजा ,सुमन पांडे ,रीता बोरा ,सहित कई आंगनबाड़ी कार्य कृतियों मौजूद रही।