Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कर्ण करायत में युवाओं ने सांप का सफल रेस्क्यू कर बन विभाग को किया किया सुपुर्द

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

.कर्ण करायत में युवाओं ने सांप का सफल रेस्क्यू कर बन विभाग को किया किया सुपुर्द

लोहाघाट के कर्ण करायत क्षेत्र में आज रविवार दोपहर को अचानक एक बड़ा सांप निकल कर आबादी क्षेत्र में आ गया। अचानक इतने बड़े सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए। तभी कर्ण करायत के कुछ साहसी युवाओं के द्वारा हिम्मत दिखाते हुए सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे कट्टे में बंद कर दिया। तत्पश्चात वन विभाग को सूचना दी गई। लोहाघाट रेंजर एन0डी पांडे के निर्देश पर बन बीट अधिकारी रोहित मेहता मौके व सहायक सद्दाम मौके पर पहुंचे। युवाओं के द्वारा रेस्क्यू किए गए सांप को मेहता के सुपुर्द किया गया। बन बीट अधिकारी रोहित मेहता ने कहा सांप धामन प्रजाति का है जो ज्यादा जहरीला नहीं होता है।

उन्होंने बताया सांप को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कभी सांप निकलते हैं तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें सांप को मारे नहीं। रेस्क्यू करने में पवन करायत,गिरीश करायत, इंदर फर्त्याल, महिपाल महरा, रवि फर्त्याल, कैलाश महरा ,निर्मल मुरारी व हिमांशु मुरारी शामिल रहे।

जरूरी खबरें