Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:तलोन में चलती कार में झपटा गुलदार। एक बार फिर गुलदार की दस्तक।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

तलोन में चलती कार में झपटा गुलदार। एक बार फिर गुलदार की दस्तक।

लोहाघाट के डिग्री कॉलेज गंगनोला मोटर मार्ग मे एक बार गुलदार ने फिर से दस्तक दे दी है। शनिवार की शाम 6:30 बजे के लगभग लोहाघाट के राय नगर चौड़ी निवासी पूर्व सैनिक हेमंत राय परिवार सहित अपनी कार से गंगनोला की ओर जा रहे थे। पूर्व सैनिक हेमंत राय ने बताया जैसे ही उनकी कार ने तलोन से आगे बनी पुलिया को पार किया अचानक सड़क के किनारे बैठा गुलदार उनकी कार पर झपट पड़ा। कार उनके साथ उनके परिवार बैठा था । कहा सब ने जल्द से कार के शीशे ऊपर किए। उन्होंने बताया गुलदार कार में झपट्टा मारकर सड़क के ऊपर जा बैठा। उन्होंने कहा अचानक हुई इस घटना से सभी लोग दहशत में आ गए।

हल्ला मचाने के बावजूद भी गुलदार अपने स्थान से नहीं हिला। राय ने बताया उनके द्वारा फोन कर पीछे से आ रहे लोगों को सतर्क किया गया। कहा गुलदार का इस प्रकार से हमला करना सड़क में आवाजाही करने वाले लोगों व स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। कहा पूर्व में भी इस क्षेत्र में गुलदार ने लगभग एक महीना काफी आतंक मचाया था। उन्होंने राहगीरो व स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग से इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

जरूरी खबरें