Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ हनुमान जन्मोत्सव का भव्य समापन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ हनुमान जन्मोत्सव का समापन।

सैकड़ो की तादात में भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण महाबली का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट ।क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव को काफी धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। नगर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान भक्त जगदीश ओली के दिशा निर्देश पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। आज 2 मार्च गुरुवार को हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया। सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर महाबली हनुमान का आशीर्वाद लिया।

सुबह से ही हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। मुख्य यजमान मुकेश जोशी ने सपत्नीक पूजा अर्चना संपन्न की। हवन यज्ञ समापन के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,सतीश चंद्र पांडे , टीका देव खर्कवाल ,भुवन गरकोटि व बड़ी तादात में भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्रजेश महरा,बल्लू महरा, सुनील चौबे ,दीपक सुतेड़ी, रबी देव, हरीश मेहता , अमित शाह सहित कई भक्तों के द्वारा सहयोग दिया गया।

जगदीश चंद्र ओली के द्वारा समस्त जनता को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें