Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 8 से 11अप्रैल तक चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 8 से 11अप्रैल तक चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर।लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में 8 अप्रैल से चार दिवसीय दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में नेत्र रोग, बाल रोग एवं जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण और उपचार करेंगे।आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महराज के अनुसार, कोलकाता से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मायावती के लिए रवाना हो चुकी है और शिविर के दौरान क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

हालांकि, ईएनटी (कान, नाक, गला) सर्जन के अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण इस बार ईएनटी से संबंधित सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराएं।

जरूरी खबरें