Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात उप जिला चिकित्सालय के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

पूर्व विधा0 फर्त्याल की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात उप जिला चिकित्सालय के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग

सोमवार को लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने देहरादून में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक फर्त्याल ने जनहित में उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की आवश्यकता को समझते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

कहा स्वास्थ्य मंत्री का यह संवेदनशील एवं जनहितकारी निर्णय न केवल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा, बल्कि आमजन को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। पूर्व विधायक फर्त्याल ने सहयोग एवं सकारात्मक पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें