Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गलचौड़ा मे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग। भवन स्वामी को बड़ा नुकसान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 29, 2026

गलचौड़ा मे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग। भवन स्वामी को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट ग्राम सुई के गलचौड़ा में आज रविवार शाम को गिरीश चंद्र जुकरिया की रसोई में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई थी। देखते ही देखते आग घर मे फैल गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों के द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए तथा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में भवन स्वामी गिरीश चंद्र को लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ है।तो वहीं सूचना पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल तक पहुंचे ।फायर टीम के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों द्वारा आग को बुझा दिया गया था।

फायर टीम द्वारा मौका मुआयना कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।आग से घरेलू खाद्य सामग्री, फ्रिज,अलमारी ,रैक, आदि जल गए। फायर टीम मे लीडिंग फायरमैन कुंदन सिंह ,राजेश खर्कवाल,फायरमैन पारस वर्मा,महिला फायरमैन प्रतिभा,महिला फायरमैन कोमल राणा,महिला फायरमैन प्रियंका आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें