रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती मे प्रवेशोत्सव एवं शिक्षक अभिभावक बैठक सम्पन्न
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 7, 2026
जू0 हा0 फोर्ती मे प्रवेशोत्सव एवं शिक्षक अभिभावक बैठक सम्पन्न
आज मंगलवार को जू0 हा0 फोर्ती में विद्यालय प्रमुख लक्ष्मण सिंह मेहता के संचालन एवं ग्राम प्रधान रेनू बगौली की अध्यक्षता में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट के प्राचार्य दिनेश खेतवाल एवं डाइट के प्रवक्ता राम बालक मिश्रा ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के 11 नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर माल्यार्पण एवं स्वागत किया। ग्राम प्रधान ने बच्चों को कुछ विषयों में प्राप्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तके वितरित की। अतिथियों ने कक्षा 6 में मुख्यमंत्री मेघावी छात्रवृत्ति योजना में चयनित रवि जोशी एवं उसकी माता लक्ष्मी जोशी को 7200 रूपये का चैक दिया गया। प्रवेशोत्सव पर बच्चों ने स्वागत गीत, वंदना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक मेहता ने विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विभाग से किए पत्राचार की जानकारी दी तथा इस अवसर पर विद्यालय की योजनाओं एवं विभागीय विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर चर्चा कर शिक्षार्थियों के हित में अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच संवाद को जरूरी बताया।

अभिभावकों की सहमति के आधार पर सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन कर भुवनेश्वरी पुनेठा को पुनः अध्यक्ष तथा मदन सुतेड़ी को उपाध्यक्ष चुना गया। सभी जूनियर विद्यालय में शिक्षकों की कमी को भरने की विभाग से अपील की। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल राय, शिक्षिका जया जोशी, शिक्षक ओमप्रकाश बगौली, रश्मि उपाध्याय, आशा आर्या, लक्ष्मी जोशी, भावना उपाध्याय, ललिता शर्मा,विमला थापा, विमला सुतेड़ी, अंजू आर्या , पुष्पा आर्या, मुन्नी देवी, ललिता उपाध्याय सहित दो दर्जन से ज्यादा अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक मेहता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
