Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विधा0अधिकारी के प्रयासों से तल्ला थुवामारा से झिमझाड़ मोटर मार्ग जिला योजना में स्वीकृत

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

विधा0अधिकारी के प्रयासों से तल्ला थुवामारा से झिमझाड़ मोटर मार्ग जिला योजना में स्वीकृत

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से लोहाघाट की ग्राम पंचायत थुवामारा के तल्ला थुवामारा से अनुसूचित जाति बस्ती झिमझाड़ तक एक किलोमीटर मोटर मार्ग जिला योजना में स्वीकृत किया गया। सड़क स्वीकृत कराने पर समस्त ग्राम वासियों की और से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताते हुए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया गया है। ग्राम प्रधान सविता देव व प्रतिनिधि प्रदीप सिंह देव ने बताया आज हुई जिला योजना की बैठक में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से यह सड़क स्वीकृत हुई है। सड़क बनने से अनुसूचित बस्ती के साथ-साथ क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। देव ने कहा वह अपनी समस्त ग्राम सभा की ओर से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा लोहाघाट विधायक के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। सड़क स्वीकृत होने पर लोगों ने खुशी जताई है ग्रामीणों ने कहा सड़क निर्माण के लिए ग्राम प्रधान सविता देव व प्रतिनिधि प्रदीप देव के द्वारा सराहनीय प्रयास किए गए जिस कारण आज इस सड़क को स्वीकृति मिली है। खुशी जताने में ग्राम प्रधान सविता देव ,प्रदीप सिंह देव,नरेंद्र सिंह देव ,पुरन बोहरा ,कैलाश सिंह ,नवीन राम पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता देवी ,नरेश सिंह, प्रकाश राम, महेश सिंह माहरा ,खुसाल राम , लक्ष्मण राम,संजय बोहरा , दलीप सिंह,सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें