Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अशोक चक्र विजेता कैप्टन उमेद सिंह माहरा की वीरांगना पत्नी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 17, 2026

अशोक चक्र विजेता कैप्टन उमेद सिंह माहरा की वीरांगना पत्नी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

19वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स के प्रथम तथा कुमाऊँ क्षेत्र के पहले अशोक चक्र विजेता, जनकांडे के वीर सपूत कैप्टन उमेद सिंह माहरा की वीरांगना धर्मपत्नी श्रीमती देवकी देवी का 86 वर्ष की आयु में आज सुबह उनके निवास हथरंगीया में आकस्मिक निधन हो गया। जानकी देवी केवल एक वीर सैनिक की जीवनसंगिनी ही नहीं, बल्कि त्याग, साहस और धैर्य की जीवित मिसाल थीं। उन्होंने अपने जीवन को देशभक्ति और परिवार के संस्कारों के साथ जिया, और सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहीं। देवकी देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। देवकी देवी के निधन से लोहाघाट तथा जनकांडे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। लोगों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है कहा वह एक वीर पत्नी थी उनका

अंतिम संस्कार आज दोपहर रिकेश्वर श्मशान घाट में किया जाएगा जहां उनके पुत्र भूपेंद्र सिंह मांहरा और दीपक माहरा उनकी चिता को मुखाग्ने देंगे। उनके निधन पर जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पालिका अध्यक्ष ,गोविंद वर्मा, गोविंद सिंह बोहरा ,राजू गढ़कोटी, जीवन गहतोड़ी, मोहन चंद्र राय, जीवन राय सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

जरूरी खबरें