Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सलना में विद्युत लाइन के झूलते तारों से हो रहा खतरा कई दुर्लभ पक्षियों की मौत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

सलना में विद्युत लाइन के झूलते तारों से हो रहा खतरा कई दुर्लभ पक्षियों की मौत।

ग्रामीणों की प्रशासन और विद्युत विभाग से बिजली के तारों को खींचने की मांग।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सलना लोहाघाट मुख्य विद्युत लाइन के तार सलना में पेड़ों को छूते हुए काफी नीचे से गुजर रहे हैं। जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीण नवीन ने जानकारी देते हुए बताया। सलना लोहाघाट मुख्य विद्युत लाइन के तार ग्रामीणों व पशु पक्षियों के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने कहा तार पेड़ों को छूते हुए गुजर रहे हैं जिस कारण घास काटने वाली महिलाओं व अन्य लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। नवीन ने बताया विद्युत लाइन के आसपास उड़ने वाले कई दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा विद्युत विभाग को मामले की सूचना दी गई थी। पर विद्युत विभाग के द्वारा सिर्फ विद्युत लाइन के आसपास के पेड़ों की शाखाएं काटकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। नवीन ने कहा विद्युत लाइन से आसपास के क्षेत्र में काफी खतरा हो रहा है ।उन्होंने प्रशासन व विद्युत विभाग से दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द बिजली के तारों को ऊंचा उठाने की मांग की है।

जरूरी खबरें