Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : कर्नाटक के युवक ने विष्णुप्रयाग मे ट्या पुल से अलकनंदा में लगाई छलांग

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

कर्नाटक के युवक ने विष्णुप्रयाग मे ट्या पुल से अलकनंदा में लगाई छलांग

एसडीआरएफ ने बचाई जान

बद्रीनाथ हाइवे पर 2 अप्रैल को ज्योतिर्मठ व पांडुकेश्वर के बीच विष्णुप्रयाग के पास ट्या पुल से अलकनंदा नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को पुलिस व एसडीआरएफ ने रैस्क्यू कर बचा लिया गया है। युवक कर्नाटक का निवासी बताया गया है। तथा घायल होने के चलते उसे उपचार के लिए गोविन्द घाट में सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक ने बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आना बताया है। हालांकि अभी बद्रीनाथ के कपाट बंद होने की स्थिति में युवक के यहां आने व पुल से कूदने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।ज्योतिर्मठ के ट्या पुल से छलांग लगाकर युवक अलकनंदा नदी में बहकर बीचोंबीच एक पत्थर में अटक गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही जोशीमठ से एसडीआरएफ के उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची।टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप रेस्क्यू उपकरण एवं लाइफ जैकेट की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के उपरांत युवक को थाना गोविंदघाट पुलिस के सुपुर्द कर उपचार हेतु गोविंदघाट चिकित्सालय भेजा गया है ।

युवक की पहचान मोनिश (उम्र 25 वर्ष), निवासी कर्नाटक के रुप में हुई है।पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि रेस्क्यू किए युवक ने अपना नाम मोनीष पुत्र लक्ष्यमप्पा, निवासी: करटजी, कर्नाटक बताया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु आया था। यात्री को मामूली चोटें आई हैं वर्तमान में पुलिस द्वारा कर्नाटक स्थित उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है तभी युवक को लेकर यहां आने की स्थिति साफ होंगी।

रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे,हेड कांस्टेबल राहुल थापा,कांस्टेबल प्रमोद मठपाल,कांस्टेबल संदीप कुमार,कांस्टेबल शेखर नगरकोटि,कांस्टेबल गिरीश टाकूली,कांस्टेबल ललित भकुनी,कांस्टेबल प्रकाश सिंह,पीएम,मुकेश कुमारयूडीआर जसबीर सिंह आदि शामिल थे।

जरूरी खबरें