Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हरिद्वार:कुमारी शैलजा के कार्यक्रम में जेबकतरे ने भीड़ में कई लोगों और पत्रकार को बनाया निशाना

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 10, 2026

हरिद्वार:कुमारी शैलजा के कार्यक्रम में जेबकतरे ने भीड़ में कई लोगों और पत्रकार को बनाया निशाना

हरिद्वार के जयराम आश्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक जेबकतरा भीड़ का फायदा उठाते हुए सक्रिय हो गया और कई लोगों की जेब काट ली। आरोपी ने मौके पर मौजूद एक पत्रकार को भी अपना निशाना बनाया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया।कार्यक्रम के बीच जब लोगों को शक हुआ तो मौके पर मौजूद पत्रकारों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और घेरकर उससे पूछताछ की, जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह कांग्रेस विधायक रवि बहादुर के साथ आया है, लेकिन जब इस संबंध में विधायक से बात की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद पत्रकारों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदात को अंजाम दे रहा था।

जरूरी खबरें