Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:सुशीला तिवारी अस्पताल में पोकस कार्यशाला का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

हल्द्वानी:सुशीला तिवारी अस्पताल में पोकस कार्यशाला का आयोजन

16 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल में पोकस (प्वाइंट ऑफ केयर अल्ट्रासाउंड) का आयोजन किया गया , जिसका शुभारंभ चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ 0अजय आर्या, मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ 0जी एस 0तितीयाल , चिकित्साअधीक्षक डॉ अरुण जोशी, बाल रोग विभागअध्यक्ष डॉ ऋतु रखोलिया ,डॉ अनिल,डॉ रवि एवं डॉ गुंजन द्वारा दीप प्रज्लवित कर किया गया।कार्यशाला मैं डॉ 0प्रदीप सूर्यवंशी पुणे (महाराष्ट्र), डॉ गायत्री मुराजकर मुम्बई, डॉ हंस वैश देहरादून, डॉ चिन्मय चेतन विभागाध्यक्ष जॉली ग्रांट मेडिकल कालेज देहरादून द्वारा जानकारी दी गई।डॉ0 ऋतु रखोलिया ने बताया कि फंक्शनल अल्ट्रासाउंड द्वारा नवजात शिशुओं के दिमाग, छाती, फेफड़े, हृदय, पेट की बीमारियों के निदान एवं शीघ्र इलाज करने मै मदद करता है।जिससे गंभीर बीमारियों से ग्रसित नवजात शिशुओं को बचाने में मदद मिलती हैं।डॉ रखोलिया ने बताया कि अल्ट्रासाउंड द्वारा नवजात शिशुओं में विकिरण का खतरा भी नहीं होता हैं एवम नवजात शिशुओं के बिस्तर पर ही मशीन ले जाकर जांच की जाती हैं और शिशुओं को अपने बिस्तर पर ही इलाज मिल जाता हैं।

यह तकनीक अति गंभीर शिशुओं के लिए वरदान साबित होती हैं।विकसित देशों एवं भारत के बड़े शहरों में इस तकनीक के द्वारा गंभीर नवजात शिशुओं का इलाज संभव हो रहा हैं।इस कार्यशाला के बाद हमारे प्रदेश में भी निकट भविष्य में गंभीर रोगों से पीड़ित नवजात शिशुओं का इलाज संभव हो पायेगा, जिससे नवजात शिशु मृत्यु दर कम करने में मदद मिलेगी। कार्यशाला मे उत्तराखंड राज्य से आए हुए 42 चिकित्सकों ने भाग लिया।

जरूरी खबरें