Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 28, 2026

पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया खोया पर्स व सामान

सामान वापस पाकर चेहरे पर आई मुस्कान जताया पुलिस टीम का आभार

दिनांक 25 मार्च2026 को शाकिरअली पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम बाजपुर कोतवाली बाजपुर जिला उधम सिंह नगर द्वारा चौकी आकर सूचना दी कि मेरा एक बड़ा पर्स बाजार से आते समय ई रिक्शा से सुलतानपुर पट्टी क्षेत्र में कहीं गिर गया है , पर्स के अंदर 01 मोबाइल फोन, 01 जोड़ी कान के झुमके 07 ग्राम सोने के, एक हार डेढ़ तोला सोने का,पायल चांदी 100 ग्राम , 3 हजार रुपये नगद थे, ।चौकी सुल्तानपुर पट्टी कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई ओर मैनुअल पुलिसिंग के तहत क्षेत्र में सूचना प्रेषित करते हुए आवश्यक जन सहयोग प्राप्त किया गया । पुलिस के प्रयासों से 27 मार्च को पुलिस टीम द्वारा हुए काफी प्रयास, ढूंढ खोज कर खोया पर्स व समस्त सामान ढूंढ कर सकुशल पीड़ित को वापस किया गया।

खोया सामान सकुशल वापस मिलने पर शाकिर अली द्वारा चौकी सुल्तानपुर पट्टी पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया । पुलिस टीम मे उप निरीक्षक मनीष खत्री चौकी प्रभारी सुलतानपुर पट्टी ,का0 जरनैल सिंह,का0 समीर चौहान ,का0 अमित जोशी आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें