Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दून:ब्रिगेडियर हत्याकांड के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ एक बदमाश के पैर पर लगी गोली

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 4, 2026

ब्रिगेडियर हत्याकांड के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ एक बदमाश के पैर पर लगी गोली

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग अभियान के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिलने पर बदमाशों का पीछा करने पर गुनियाल गांव के जंगल मे पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा । जबकि दूसरे बदमाश का पीछा करने पर बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई।पुलिस के द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाश से एक पिस्टल बरामद की।

मुठभेड़ की सूचना पर तत्काल उच्चअधिकारी घटनास्थल पहुंचे। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून गोली लगने से जख्मी हुए बदमाश को देखने और जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। मालूम हो कुछ दिन पूरे इन लोगों के द्वारा चलाई गई गोली से मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई थी।

जरूरी खबरें