Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त पर सफाई नायक नहीं किए गए सम्मानित। पर्यावरण मित्रों का ईओ पर अभद्रता का आरोप।

पाटी:नई शुरुआत, नए संकल्प के साथ नगर पंचायत पाटी के कार्यालय का शुभारंभ

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ग्रामीण ने अपनी भूमि में जबरन अतिक्रमण करने का लगाया आरोप डीएम को दिया शिकायती पत्र।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 2, 2026

ग्रामीण ने अपनी भूमि में जबरन अतिक्रमण करने का लगाया आरोप डीएम को दिया शिकायती पत्र।

चंपावत जिले के टनकपुर के मनिहार गोठ निवासी इसहाक हुसैन पुत्र इब्राहिम ने अपनी पुश्तैनी भूमि पर जबरन अतिक्रमण और अवैध रूप से विद्युत मीटर कनेक्शन लगाए जाने के गंभीर आरोप लगाया है ।मामले में उनके द्वारा डीएम चंपावत को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसहाक हुसैन ने प्रार्थना पत्र में बताया उनकी ग्राम कटनौली तहसील चंपावत स्थित पुश्तैनी भूमि जो खाता संख्या 00018 , 000015, 00019एवं खसरा संख्या 10 1942 में श्रेणी( क) की भूमि के रूप में दर्ज है पर कुछ लोगों के द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा बिना किसी अनुमति के संबंधित लोगों ने उनकी पुश्तैनी भूमि में विद्युत मीटर कनेक्शन स्थापित कर दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से उनकी भूमि से कब्जा हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा एक बाहरी व्यक्ति के द्वारा उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर भूमि नहीं बेची गई तो उनके परिवार को मारपीट कर भगा दिया जाएगा। इसाक हुसैन के द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को भी शिकायती पत्र लिखकर उनकी भूमि से विद्युत पोल व उक्त कनेक्शन को हटाने की मांग की है। फिलहाल आरोपो में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद सामने आएगा।

जरूरी खबरें